Collecting New Coins: Indian Edition, जानिए विस्तार से - BitRss - Crypto World News

Collecting New Coins: Indian Edition, जानिए विस्तार से – BitRss – Crypto World News


भारत में भी निवेशकों की रुचि नई डिजिटल असेट्स की ओर बढ़ रही है। अगर आप Collecting New Crypto Coins: Indian Edition की खोज में हैं, तो यह लेख आपके लिए परफेक्ट है। इसमें हमने ऐसे 5 नए और चर्चित क्रिप्टो टोकन को शामिल किया है जो या तो टेक्नोलॉजी में इनोवेटिव हैं या कम्युनिटी-सेंट्रिक अप्रोच रखते हैं। Coq Inu, CoW Protocol, Mubarak, PancakeSwap और Babylon जैसे टोकन न सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड सेट कर रहे हैं बल्कि भारतीय निवेशकों के लिए भी अवसर खोल रहे हैं। इसके साथ ही अगर आप भारत के नए क्रिप्टो टोकंस को जानना चाहते हैं तो हमारे ब्लॉग Understanding India’s New Currency Coins को पढ़ सकते हैं।

Collecting New Crypto Coins, जानिए Top 5 New Coins 

Coq Inu (COQ) 

Coq Inu (COQ) एक मीम क्रिप्टोकरेंसी टोकन है, जो Avalanche Blockchain पर बनाया गया है। यह फ्रेंच शब्द “Coq” (मुर्गा) से प्रेरित है और इसकी थीम पूरी तरह से चिकन-केंद्रित है। Coq Inu का कोई वास्तविक यूटिलिटी उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह केवल मनोरंजन और कम्युनिटी की भागीदारी के लिए बनाया गया है। यह टोकन इंटरनेट कल्चर, हास्य और क्रिप्टो समुदाय की एनर्जी से प्रेरित है। इसकी सारी गतिविधियाँ समुदाय-निर्भर हैं, जो इसे अन्य यूटिलिटी बेस्ड टोकनों से अलग बनाती हैं।

खबर लिखे जाने तक Coq Inu की कीमत $0.0000009479 थी, जिसमें 24 घंटे में 25% से अधिक की तेजी देखने को मिली। टोकन का मार्केट कैप $66.23 मिलियन है और कुल सप्लाई 69.42 ट्रिलियन COQ है। यह टोकन 9 मार्च 2024 को अपने ऑल टाइम हाई $0.000006467 पर पहुंचा था, लेकिन अब वहां से लगभग 85.56% नीचे ट्रेड कर रहा है। वहीं, अपने 7 दिसंबर 2023 के ऑल टाइम लो $0.0000000003201 से यह अब 291670.21% ऊपर है।

CoW Protocol (COW)

CoW Protocol (COW) एक स्मार्ट ट्रेडिंग प्रोटोकॉल है जिसमें यूजर्स सीधे ऑन-चेन ट्रेड्स को निष्पादित करने के बजाय केवल अपने स्वैप इंटेंसन्स पर सिग्नेचर करते हैं और “सॉल्वर्स” को ट्रेड निष्पादन का काम सौंपते हैं। ये सॉल्वर्स सबसे अच्छे एक्सचेंज रेट के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं और कई ट्रेड्स को एक साथ बैच करके CoWs (Coincidence of Wants) बनाते हैं, जिससे गैस फीस, AMM फीस और एक्सिक्यूशन रिस्क में बचत होती है। इसके चलते CoW Protocol पर मिलने वाले प्राइस किसी भी अन्य DEX एग्रीगेटर से बेहतर होते हैं। COW Token Holders को CowDAO के माध्यम से प्रोटोकॉल के गवर्नेंस का अधिकार और CowSwap पर ट्रेडिंग में फीस में छूट मिलती है।

खबर लिखे जाने तक COW Token $0.4063 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 24 घंटे में 18.77% की तेजी दर्ज की गई। इस टोकन की मार्केट कैप $170.56 मिलियन है और इसकी कुल सप्लाई 61 बिलियन COW है। CoW Protocol ने 25 दिसंबर 2024 को $1.21 का ऑल टाइम हाई बनाया था, जिससे अब यह लगभग 66.33% नीचे है। वहीं, 10 नवंबर 2022 को बनाए गए $0.04018 के ऑल टाइम लो से यह 911.14% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

Mubarak (MUBARAK)

MUBARAK Token अबू धाबी की आधुनिक फाइनेंशियल सोच और अरब कल्चर का मेल है, जिसे $2 बिलियन के निवेश के साथ एक सेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज (CEX) पर लॉन्च किया गया। “MUBARAK” नाम अरबी भाषा से लिया गया है, जिसका मतलब होता है “आशीर्वाद”, जो इस टोकन के पीछे की समृद्धि और सकारात्मकता की भावना को दर्शाता है। इसे Ethereum या Binance Smart Chain (BSC) जैसे तेज और सुरक्षित ब्लॉकचेन पर बनाया गया है, ताकि यह स्केलेबिलिटी और ट्रांजैक्शन एफिशिएंसी सुनिश्चित कर सके। 

खबर लिखे जाने तक MUBARAK Coin $0.05351 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 24 घंटे में 14.41% की तेजी दर्ज की गई। इसकी मार्केट कैप $53.5 मिलियन है और कुल सप्लाई 1 बिलियन MUBARAK टोकन की है। 18 मार्च 2025 को इस टोकन ने $0.2158 का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिससे अब यह करीब 75.42% नीचे है। वहीं, अपने 13 मार्च 2025 के ऑल टाइम लो $0.0002725 से यह लगभग 19365.07% ऊपर ट्रेड कर रहा है।

PancakeSwap (CAKE)

PancakeSwap एक डिसेंट्रलाइज़्ड एक्सचेंज है जो मूल रूप से BNB ($642.67) Chain पर बना है और यूज़र्स को बिना किसी सेंट्रल एक्सचेंज के टोकन स्वैप की सुविधा देता है। यह प्लेटफ़ॉर्म टोकन स्वैप, यील्ड फार्मिंग, स्टेकिंग, NFT ($0.00) मार्केटप्लेस, IFO, और गेम्स जैसे कई फीचर्स प्रदान करता है। इस एक्सचेंज का नेटिव टोकन CAKE है। बता दे कि अप्रैल 2023 में, PancakeSwap ने “Ultrasound CAKE” नामक एक डिफ्लेशनरी टोकन मॉडल अपनाया, जिसमें 102% से अधिक मिंटेड CAKE हर हफ्ते बर्न होते हैं। प्लेटफ़ॉर्म ओपन-सोर्स है और Peckshield व Slowmist जैसी कंपनियों द्वारा ऑडिटेड है। 

खबर लिखे जाने तक PancakeSwap (CAKE) $2.27 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 24 घंटे में 5.80% की तेजी दर्ज की गई। इसकी मार्केट कैप $731.38M है और कुल सप्लाई 370.38M CAKE की है। 30 अप्रैल 2021 को इस टोकन ने $44.18 का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिससे अब यह करीब 94.88% नीचे है। वहीं, अपने Sep 29, 2020 के ऑल टाइम लो $0.0002318 से यह लगभग 976086.39 ज्यादा कीमत पर ट्रेड कर रहा है।

Babylon (BABY)

Babylon एक डिसेंट्रलाइज़्ड प्रोटोकॉल है जो यूज़र्स को बिना किसी मध्यस्थ के सीधे Bitcoin Blockchain पर BTC ($104,972.00) स्टेकिंग की सुविधा देता है। यह एक इनोवेटिव शेयरड-सिक्योरिटी आर्किटेक्चर का उपयोग करता है, जिससे BTC होल्डर्स अपने Bitcoin को नेटवर्क पर रखते हुए मल्टी-स्टेकिंग में भाग ले सकते हैं। पहला Bitcoin Secured Network (BSN) Babylon Genesis, Cosmos SDK पर आधारित है और सिक्योरिटी व लिक्विडिटी को ऑर्केस्ट्रेट करने का केंद्र बिंदु है, जो Bitcoin को स्टोर-ऑफ-वैल्यू से आगे बढ़ाकर PoS सिक्योरिटी और इंटरऑपरेबिलिटी की नई संभावनाएं खोलता है।

खबर लिखे जाने तक Babylon (BABY) $0.08197 पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 24 घंटे में लगभग 5.50% की तेजी दर्ज की गई। इसकी मार्केट कैप $193.06M है और कुल सप्लाई 10.1B BABY की है। 12 अप्रैल 2025 को इस टोकन ने $0.1728 का ऑल टाइम हाई छुआ था, जिससे अब यह करीब 52.59% नीचे है। वहीं, अपने 19 अप्रैल 2025 के ऑल टाइम लो $0.06724 से यह लगभग 21.87% ज्यादा कीमत पर ट्रेड कर रहा है।

कन्क्लूजन  

Collecting New Crypto Coins: Indian Edition के तहत हमने जिन टोकनों का विश्लेषण किया, वे सभी अलग-अलग उद्देश्यों और यूज़ केस के साथ आते हैं, चाहे वह मीम टोकन हो या हाई-टेक सिक्योरिटी प्रोटोकॉल। भारत में तेजी से बढ़ती क्रिप्टो कम्युनिटी के लिए यह सही समय है कि वे नए और संभावनाशील प्रोजेक्ट्स को पहचानें और विवेकपूर्ण निवेश करें। ध्यान रखें कि क्रिप्टो मार्केट अस्थिर हो सकता है, इसलिए किसी भी टोकन में निवेश करने से पहले अपना रिसर्च ज़रूर करें। सही जानकारी और सही रणनीति के साथ आप डिजिटल एसेट्स की इस रेस में आगे रह सकते हैं।



Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *